{"_id":"625472458d0e0b2b3f117309","slug":"encroachment-on-public-places-and-ponds-ballia-news-vns6478349109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों और पोखरियों पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों और पोखरियों पर अतिक्रमण
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद सार्वजनिक स्थानों, पोखरियों पर अवैध अतिक्रमण का सिलसिला बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित पोखरी अवैध अतिक्रमण की चपेट में है। आसपास के लोगों ने पोखरी की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है।
साथ ही पोखरी के किनारे अवैध रूप से दीवार का निर्माण भी करा रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने डीएम को पत्र भेजकर पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कहा कि पोखरी की भूमि पर कूड़ा करकट और मिट्टी पाट कर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि ग्राम सभा के नाली, नाबदान और बरसात का पानी इसी पोखरी में गिरता है। पोखरी की भूमि को पाट दिए जाने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ वातावरण प्रदूषित हो गया है। प्रधान ने पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण समाप्त कर उसकी खुदाई करने की मांग की, ताकि जल संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो सके।
सरकारी जमीन पर उगाई फसल
बेल्थरारोड। नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने सोमवार को चैनपुर गुलौरा ग्राम में सरकारी भूमि की पड़ताल की। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में अंकित सरकारी भूमि की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा की 40 बीघा नवीन परती के नाम से अंकित उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। इसके साथ ही भूमि की नापी कराई गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्रामसभा की 40 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल उगाई गई है। संबंधित काश्तकारों को नोटिस दिया जा रहा है। इस भूमि पर बिना पट्टा लिए फसल उगाई गई है, जो अवैध है। भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है।