{"_id":"636e8e68b2b61246b60bc582","slug":"employees-protest-for-honorarium-payment-ballia-news-vns683067093","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। दो माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर नगर पंचायत मनियर के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना दिया। उनके समर्थन में सभासद सहित पूर्व चेयरमैन भी धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद चेयरमैन भीम गुप्ता के भुगतान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
कर्मचारियों का आरोप था कि 70 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सितंबर से मानदेय बकाया चल रहा है। दो माह से नगर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू, ब्लीचिंग पावडर, चूना और गाड़ियों का तेल तक नहीं मिल रहा है। नगर में करोड़ों रुपये के डस्टबिन, बोर्ड सहित अन्य कमीशन वाला समान गिरा दिया गया है। कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक भुगतान नहीं, कार्य नहीं होगा। धरने में चेयरमैन के भाई अर्जुन गुप्ता, शिवनाथ चौहान, सुनील राजभर, नवनीत राम, सुरूज रावत, दुर्गेश यादव, प्रेमसागर गुप्ता, कलावती देवी, पिंटू रावत, अरविंद ठाकुर, अविनाश रावत मौजूद थे। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के भुगतान बिल पर हस्ताक्षर कर दिया हूं। जो भी अनियमितता होंगी, वह नगर पंचायत कार्यालय की होगी।