फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Embrace the ideals of Vivekananda

विवेकानंद के आदर्शों को करें आत्मसात

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Embrace the ideals of Vivekananda
नगर के गुरूद्वारा रोड स्थित एक दुकान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को स? - फोटो : BALLIA
बलिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती बुधवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से जयंती को बतौर राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए आह्वान किया गया। उनके द्वारा बताए गए आदर्शों को आत्मसात करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय धर्म और संस्कृति का पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार कर भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान में वृद्धि की।
विज्ञापन

नगर के एक कारोबारी प्रतिष्ठान पर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल और हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, संतोष गुप्ता, मदन वर्मा, रोहित पांडेय, राजकुमार, राजू सिंह चंदेल आदि रहे। मिश्र नेवरी स्थित आध्यात्मिक चिंतन संस्थान के कैंप कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि विश्व ब्रह्मांड में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो आत्मा की अमरता को मिटा सके। यही तात्विक बोध पुनर्जन्म को भी प्रमाणित करता है। प्रमाण से परे ब्रह्मा की सिर्फ अनुभूति की जा सकती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के हरपुर स्थित छात्रसंघ युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा में युवाओं की भूमिका विषकय संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान निवासी भूतपूर्व सैनिक रामायण सिंह की पौत्री व कमलेश सिंह की पुत्री युवा मेधावी नेहलता सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिस्टर ग्रेड दो की भर्ती में चयनित होने पर मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के युवा शिक्षाविद् डॉ. शौर्य प्रताप सिंह ने कहा कि संघर्ष के बिना सफलता कभी प्राप्त नहीं हो सकती। आज की युवा पीढ़ी को नेहलता के पद चिन्हों पर चलकर संघर्ष करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर सुरेश सिंह, जयशंकर द्विवेदी, प्रेमचंद, प्रदीप सिह, नीरज चौरसिया, मुन्ना राज, रोहित गुप्ता, मीनू सिंह, प्रतीक्षा, कंचन, दीक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड : भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। देवेंद्र कुमार गुप्त ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके पर मनोज गुप्त प्यारे, विनय प्रकाश डेविड, अमीर चंद्र गुप्त, अगम शर्मा, अमित शर्मा आदि रहे। उधर, डीएवी इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी आयोजित की ग्रई। रतसर। दुलेश्वरी सुखदेव मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज रतसर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पांडेय द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। डॉ. पांडेय ने स्वामी विवेकानंद जी को एक महान कर्मयोगी, दार्शनिक एवं युग-दृष्टा बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक एवं स्वयं सेविकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ चंदन कुमार एवं आभार लाल साहब पटेल ने व्यक्त किया।
पूर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को आदर्श युवा बताते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ मनजीत कुमार राय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ अम्बरीश कुमार सिंह एवं डॉ रघुनाथ शरण सिंह आदि प्राध्यापकों ने भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डालते हुए उनको नमन किया।
सिकंदरपुर : श्री स्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर काजीपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत युवा दिवस विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। डॉ संतोष कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की कृतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। इस मौके पर बृजेंद्र श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार आदि रहे।

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सिकंदरपुर नगर इकाई गांधी इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख शक्ति सिंह रहे। उन्होंने दौड़ने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे शारीरिक तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सिकंदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओ ने प्रतिभाग किया। वहीं प्रांत सह मंत्री शिखा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवा वर्ग को चरित्र निर्माण के पांच सूत्र दिए। इस मौके पर मनीष, जिला प्रमुख कौशल गुप्ता, विभाग संयोजक वेद प्रकाश खरवार, जिला संगठन मंत्री रंजीत, जिला संयोजक कृष कुमार सैनी, हरिओम पांडेय, सूरज कुमार आदि रहे। बस स्टेशन के समीप स्थित कटरा में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती सादगी के साथ मनाई गई। पूर्व सदस्य जिला पंचायत भोला सिंह ने स्वामी जी के व्यक्तित्व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके सनातन संस्कृति स्वाधीनता के विचारों को आत्मसात करने की युवाओं से अपील किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, अजय लाल श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, सुनील सिंह, उमेश तिवारी, बबलू वहार, पप्पू राय, बलिराम सिंह, प्रेम शंकर सिंह, दयाशंकर भारती, राकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed