फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Embarked on a railway track splits publication trains

रेल पटरी चटकी काशन पर रवाना हुईं ट्रेनें

Wed, 22 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 22 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Embarked on a railway track splits publication trains
रेवती-सुरेमनपुर रेलमार्ग के बीच दलछपरा हाल्ट के पश्चिम स्थित 34/9 पोल के पास रेलवे ट्रैक बुधवार की सुबह टूटा मिला। इसकी जानकारी कीमैन ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। सुबह से ही ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन


रेवती-सुरेमनपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कीमैन विजय कुमार ट्रैक का निरीक्षण कर रहा  था। इसी बीच उसकी नजर दलनछपरा हाल्ट के समीप करीब ढाई इंच टूटे ट्रैक पर पड़ी।
विज्ञापन


रात में टूटे ट्रैक पर कई ट्रेनें गुजर चुकी थी। संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में उस मार्ग से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। पीडब्ल्यूआई आरके चौहान ने टूटी पटरी को किसी तरह जोड़कर काम चलाने योग्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डाउन पैसेंजर, डाउन उत्सर्ग, अप सारनाथ और अप सद्भावना सहित अन्य ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया। आरके चौहान ने बताया कि यह हेयर क्रैक है, तत्काल में इसे काम चलाऊ बनाकर काशन पर ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। गुरुवार को इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed