{"_id":"612fa84f8ebc3e679d6d127e","slug":"electricity-workers-did-the-calling-attention-satyagraha-on-the-second-day-as-well-ballia-news-vns6091627104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया ध्यानाकर्षण सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया ध्यानाकर्षण सत्याग्रह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश की जनपदीय शाखा के सदस्यों ने मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय परिसर में दूसरे दिन बुधवार को भी ध्यानाकर्षण सत्याग्रह किया। हालांकि मंगलवार की देर शाम संगठन और विभागीय अधिकारियों के मध्य वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। इसके उपरांत पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इसके उपरांत ट्वीट करो अभियान और ईमेल करो अभियान चला कर मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अध्यक्ष यूपीपीसीएल, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल, प्रबंध निदेशक पूर्वांचल को ट्वीट किया गया और ऊर्जा प्रबंधन को ईमेल द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया। ध्यानाकर्षण सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्वांचल के लगभग 1500 जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने प्रतिभाग किया और चेताया कि यदि प्रबंधन द्वारा न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अवधेश कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह, सुनील कुमार पाल, आशुतोष पांडे, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, आनंद, अरविंद यादव आदि रहे। अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष श्याम अवध यादव व संचालन विपिन कुमार सिंह ने किया।