{"_id":"633b194e3909406e47106c6d","slug":"electricity-supply-stalled-for-21-hours-in-more-than-250-villages-ballia-news-vns677384958","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 से अधिक गांवों में 21 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 से अधिक गांवों में 21 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बलिया। जिले में बीते 21 घंटे से 250 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में भी आपूर्ति बदहाल रही और आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। बीते कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण संविदाकर्मी हड़ताल पर रहे। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं है। शहर हो या ग्रामीण इलाका, कहीं भी रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं होती है। रविवार की रात करीब 10 बजे जिले के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सोमवार को सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग परेशान हो गए लेकिन अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। बताया जाता है पिछले कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित संविदाकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी और कहीं भी फॉल्ट को दुरुस्त नहीं किया। इसके चलते, जिले के 250 गांवों में बिजली आपूर्ति 21 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी थी। बतौर उदाहरण सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में बिजली आपूर्ति रविवार की रात 10 बजे से ही ठप है। वहीं अमांव, लक्ष्मणपुर, कथरिया, सोहांव आदि गांवों में स्थापित पेयजल नलकूपों का संचालन नहीं होने से पानी के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा।
अधीक्षण अभियंता, आरके जैन ने बताया कि संविदाकर्मियों का भुगतान नहीं होने के कारण यह स्थिति हुई है। एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। अ