फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   electricity in ballia

शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली आपूर्ति चरमराई, लोग परेशान

Wed, 30 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
electricity in ballia
बलिया। बीते तीन दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान धरातल पर नहीं उतर सका है। मंगलवार की रात शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली के आने-जाने का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा। उधर, ग्रामीण इलाकों में जले ट्रांसफार्मर को बदलने में खूब हीलाहवाली की जा रही है। शिकायत के बावजूद वर्कशॉप से आवंटन में खेल किया जा रहा है। इसके चलते चलते लोगों आक्रोशित भी होने लगे हैं। सिकंदरपुर क्षेत्र के लिलकर गांव के ग्रामीणों ने सुविधा शुल्क के लिए 22 दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं देने का आरोप लगाते हुए जेई को ही बंधक बना लिया।
विज्ञापन

शहर में बेपटरी हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर गत दिनों मंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार का निर्देश दिया था। पांच दिनों तक व्यवस्था ठीक भी रही लेकिन उसके बाद फिर पुरानी दशा में विद्युत आपूर्ति पहुंच गई। मंगलवार की रात को रामपुर उदयभान, आनंदनगर, जगदीशपुर, काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, आर्यसमाज रोड, शास्त्री नगर, बनकटा आदि मोहल्लों में शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। रात 8 से रात 11 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली की कटौती से घरों के अंदर के लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे।
विज्ञापन

-------
ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने पर जेई को बनाया बंधक
सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के लिलकर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पिछले 22 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले पर जेई को घंटों बंधक बनाया। देर शाम तक ट्रांसफार्मर लगाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जेई को छोड़ा। बताया जाता है कि लिलकर गांव में स्थित सरकारी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर पिछले 22 दिनों से जला हुआ है। जिसकी शिकायत टोल फ्री नंबर व कस्टमर केयर पर भी ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई। बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही से अब तक उक्त ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। जिससे आजिज होकर ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र सिकंदपुर पहुंच जेई को बंधक बनाया। इस मौके पर मनोज राय, राजू मिश्रा, रामजन्म बिंद, पिंटू राय, रामबचन बिंद, बंटी बिंद, टुनटुन बिंद, सत्यदेव बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
बेल्थरारोड। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जर्जर तार होने और अधिक लोग के चलते तार अक्सर टूटते रहते हैं, जिससे हमेशा आपूर्ति बाधित होती है। यहां 10 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिलती।
---------------------------
अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
रतसर। विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की देर शाम पहुंचे अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय को बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र को उच्चाकृत करने, गांव को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी गांवों में एडीबी (एशियन विकास बैंक) योजना के अंतर्गत सर्वे का कार्य चल रहा है। दिसम्बर तक बिजली सम्बंधी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर राजेश यादव, जिशान, सुभाष शर्मा, आकाश मौर्या, दद्दन, रणजीत, रविंद्र, जयप्रकाश आदि रहे।
लालगंज। बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात जल गया। इसके चलते भीषण गर्मी व अंधेरे में लालगंज बाजार सहित लालगंज व गोपालपुर गांव के लोग परेशान हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
दया छपरा। विद्युत वितरण खंड बैरिया के ग्राम पंचायत दलपतिपुर, दया छपरा, जगदेवा, गोपालपुर आदि गांवों में मंगलवार की रात 11 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को दोपहर में उमस भरी गर्मी में ग्रामीण इधर उधर भटकते रहे।

---
400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल
बांसडीह। कस्बा स्थत नई पानी टंकी के समीप मंगलवार की शाम 400 केवीए का विद्युत ट्रंसफार्मर अचानक जल गया। जिससे सैकड़ों घरों की विद्युत गुल हो गई और जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। कस्बावासियों ने तत्काल विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है। प्रतुल ओझा, राकेश मिश्रा, मंगल मिश्रा, गोविंद पांडेय, अरविंद गुप्ता आदि ने कहा कि बीच मंगलवार की शाम नई पानी टंकी के पास लगे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे सैकड़ों घरों की बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed