फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   electricity fault in ballia

अघोषित कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन-

Wed, 09 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
electricity fault in ballia
बलिया। जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशानी उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में बुधवार को प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार के लिए पत्रक सौंपा, जिसमें कोरोना काल में बीते एक सप्ताह से शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रानू ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी व कोरोना महामारी जैसी गंभीर समस्या के दौरान एक तरफ लोग घरों में बीमारी से बचाव के लिए तत्परता दिखा रहें हैं। वहीं बिजली विभाग मनमानी करते हुए अघोषित कटौती कर रहा है, जिससे बच्चों की आनलाइन पढ़ाई, व्यवसाय और कुटीर उद्योग पूर्ण रुप से प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या के निदान के लिए लगातार कई बार पत्रों के माध्यम से आगाह किया जाता रहा है, लेकिन नतीजा सिफर है। शहर में स्थिति तो बद से बदतर है, यहां बिजली के अभाव में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं गांवों में अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल है। चेताया कि बिजली आपूर्ति सुचार नहीं होने पर व्यापक आन्दोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रोहित चौबे, अमित सिंह, अवनीश पाण्डेय, विकाश सिंह, मेराज आलम, रविशंकर चौबे, टिंकू चौबे, सोनू पाण्डेय, लक्ष्मी पंडित, बबलू यादव आदि रहे।
विज्ञापन

-----
व्यवस्था में अतिशीघ्र सुधार किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता,विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
----------------
शिकायत के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर
नवानगर। भीषण गर्मी और उमस से जहां लोगों का हाल बेहाल है। वहीं विद्युत विभाग की मनमानी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मात्र 6 से 7 घंटे बिजली मिल पा रही है। लोग बिजली की आंख मिचौली से काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं सीसोटार गांव के मठिया पर लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से जला है। इससे करीब ढाई हजार की आबादी अंधेर में गुजर-बसर कर रही है। लोगों ने इसकी लिखित शिकायत बिजली विभाग के पोर्टल पर पांच दिन पहले ही कर दिया था, लेकिन विभागीय लापरवाही से उक्त ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है।

सिर्फ आठ घंटे मिल रही बिजली
रतसर। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं की नाक में दम कर दिया है। क्षेत्र के झंगही गांव निवासी धन जी तिवारी ने कहा कि मनमाने तरीके से बिजली कटौती के कारण मुश्किल से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जनऊपुर निवासी प्रेमनारायण पाण्डेय ने बताया कि बिजली न होने से बच्चे भी परेशान हो जा रहे है दिन व रात लोग घर के बाहर बैठकर हाथ का पंखा हिलाकर बीता रहे है। बाराबांध निवासी कन्हैया पाण्डेय सरकार ने लोगों को उत्प्रेरित कर कनेक्शन तो बढवा दिया, लेकिन मशीन की क्षमता में वृद्धि न होने से आए दिन इनकमिंग से लेकर अन्य मशीनें जल जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed