{"_id":"683dcffc190a5e4c080cdc37","slug":"electricity-department-became-alert-about-overloading-case-registered-against-94-people-for-running-ac-illega-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ओवर लोडिंग को लेकर सतर्क हुआ बिजली विभाग, चोरी से एसी चलाने पर 94 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ओवर लोडिंग को लेकर सतर्क हुआ बिजली विभाग, चोरी से एसी चलाने पर 94 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 02 Jun 2025 10:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:45 PM IST
सार
गर्मी के मौसम में ओवर लोडिंग को लेकर बिजली विभाग सतर्क नजर आ रहा है। चोरी से एसी चलाने पर 94 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हिदायत दी गई है कि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
ओवरलोडिंग से निजात पाने के लिए विद्युत निगम पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शहर में एयर कंडिशनर (एसी) चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम की तरफ से मई में चलाए गए अभियान में 94 लोगों को चोरी से एसी चलाते पकड़ा गया है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब कहीं बिजली चोरी मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच एसी की बिक्री भी बढ़ गई है। शहर में एसी चलाने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे में विभाग ने एसी चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब घरों में एसी चेक किए जा रहे है। यदि कहीं भी स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपभोग होता मिला तो सीधे बिजली चोरी की रिपोर्ट कराई जा रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय नरेश प्रकाश ने बताया कि एसी की वजह से ओवरलोडिंग हो रही है। लोग बिना भार बढ़वाए ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। एसी का उपयोग करने से पहले उपभोक्ता लोड बढ़वा लें। चेकिंग में पकड़े जाने पर सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन