फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Election will be won because of organization: Ramgovind Choudhary

संगठन की बदौलत जीता जाएगा चुनाव : रामगोविंद

Sat, 04 Dec 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Election will be won because of organization: Ramgovind Choudhary
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शनिवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक की। बूथ कमेटी एवं मतदाता सूची में नाम संशोधन की समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्षों ने एक स्वर से कहा कि नौ दिसम्बर तक बूथ कमेटियों की पूरी सूची जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के समक्ष दे दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद पार्टी के जिला कार्यकारिणी की भी बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2022 का चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत ही आवश्यक है। पार्टी संगठन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए समर्पित होना चाहिए। क्योंकि यह चुनाव संगठन के बूते ही जीता जाएगा। हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर यादव, इरफान अहमद, रामजी यादव, राजप्रताप यादव, अजय यादव, दिनेश यादव, सुशील पाण्डेय, कान्हजी, रमेश चंद्र साहनी, हीरा लाल यादव, जमाल आलम, कुबेर तिवारी, मदन राय, जलालुदीन, आशुतोष ओझा, कृष्णा, सुभाष यादव, रामेश्वर पासवान आदि थे। अध्यक्षता राजमंगल यादव, संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed