{"_id":"6a778b63025638b70b009221","slug":"elderly-woman-suffers-burns-after-coming-into-contact-with-live-current-from-a-table-fan-ballia-news-c-190-1-bal1001-170437-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टेबल फैन में उतरा करंट, वृद्धा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टेबल फैन में उतरा करंट, वृद्धा झुलसी
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार सुबह घर में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गईं। करंट लगने के बाद वह फर्श पर गिर पड़ीं और चालू पंखा भी उनके ऊपर आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी के सहारे पंखे को हटाकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शिवपुर निवासी दिवंगत छोटेलाल श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव (70) शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर में थीं। इसी दौरान टेबल फैन में अचानक करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से वह संतुलन खोकर फर्श पर गिर गईं। इसी दौरान चालू पंखा भी उनके ऊपर जा गिरा। करंट की चपेट में आने के बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाकर मदद के लिए शोर मचाया।
चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मीरा पंखे के नीचे दबी थीं और पंखा चालू था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सूखी लकड़ी की मदद से पंखे को उनके शरीर से अलग किया और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आनन-फानन में वृद्धा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मीरा श्रीवास्तव का जीवन काफी अभाव और अकेलेपन में बीत रहा है। कुछ वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है। उनकी इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती हैं। रोजमर्रा के जीवन में भी उन्हें पड़ोसियों की मदद पर निर्भर रहना पड़ता है। हादसे के बाद गांव के लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।