{"_id":"621fb609a3417f626c61d22a","slug":"elderly-voters-are-no-less-voters-above-100-also-ballia-news-vns6413443159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मतदाता भी कम नहीं, 100 से ऊपर के भी वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग मतदाता भी कम नहीं, 100 से ऊपर के भी वोटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 में युवा तो अपनी महत्वपूर्ण भूमिका बुजुर्गों मतदाताओं को भी कम कर के आंकना बड़ी भूल होगी। 60 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक की उम्र में जनपद में कुल 4.58 लाख मतदाता हैं। जो विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनावी महायज्ञ में जीवन के 100 बसंत पूरा कर चुके 1223 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मतों की आहुति देंगे। यह मतदाता ऐसे हैं जो लोकतंत्र के पहले महायज्ञ से अब तक लगातार इसमें शामिल हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने पोस्टल बैलेट की इन्हें मतदान की सुविधा प्रदान की है, लेकिन इन मतदाताओं में इतना जज्बा है कि ज्यादातर कह रहे हैं कि खुद मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालेंगे।
जिले में मौजूद मतदाताओं की उम्र के हिसाब से सूची तैयार की गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को मतदान के लिए सभी संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। सौ साल से अधिक उम्र वालों की सूची भी तैयार हुई है। उम्र का सैकड़ा लगाने वाले जनपद में 1223 मतदाता हैं। अगर विधानसभा के हिसाब से उम्रदराज मतदाताओं की बात की जाए तो सबसे अधिक बांसडीह विधानसभा 275, बैरिया में 265, बेल्थरारोड में 194, रसड़ा में 178, फेफना में 124, बलिया नगर में 104 और सबसे कम सिकंदरपुर में 83 मतदाता हैं। 90 से 99 वर्ष के उम्र के जनपद में 10002 मतदाता है और 80 से 89 वर्ष के 45735 मतदाता है।