फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight huts reduced to ashes, five goats died, it took 1.5 hours to extinguish the fire with 3 tankers.

Ballia News: आठ झोपड़ियां राख, पांच बकरियां मरीं 3 टैंकरों से आग बुझाने में लगे 1.5 घंटे

Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eight huts reduced to ashes, five goats died, it took 1.5 hours to extinguish the fire with 3 tankers.
नरही क्षेत्र के भरौली ​स्थित नया पुल के समीप लगी आग में जली रिहायशी मड़हे तथा मौके पर उप​स्थित
नरही। थाना क्षेत्र के भरौली नए पुल के बगल में बसी अनुसूचित बस्ती में शनिवार की दोपहर में आग लगने से आठ झोपड़ियां जल गईं। पांच बकरियां जलकर मर गईं। आग बुझाने में तीन टैंकर लगे रहे। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

दोपहर में सुरेश डोम की झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं और देखते ही देखते 7 और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की चपेट में आने से लाल बाबू राम की 5 बकरियां जलकर मर गईं, जबकि सुरेश डोम, मोती राम, कमलेश राम, अखिलेश राम, विनोद राम, मुन्ना राम, रोहित राम की झोपड़ियां एवं उसमें रखे घरेलू सामान जल गए। आग लगने के कुछ ही देर बाद विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बगल में श्रीनाथ चौधरी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी जल गई। आग की सूचना पर नरही पुलिस भी पहुंच गई। तीन लेन के नए पुल के निर्माण कार्य में लगे टैंकरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस अग्नि कांड में आठ परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed