फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eddie Basic arrives to investigate the mid-day meal scam

मिड-डे मील घोटाले की जांच को पहुंचे एडी बेसिक

Mon, 12 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eddie Basic arrives to investigate the mid-day meal scam
लालगंज। बहुआरा ग्राम पंचायत के सात प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सोमवार को बीआरसी मुरली छपरा पर बुलाकर अभिलेखों की जांच एडी बेसिक ने की।
विज्ञापन

बहुआरा गांव निवासी भृगुनाथ सिंह ने वर्ष 2021 के कोरोना काल में दो कंपोजिट विद्यालय, चार प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्रथममिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का मध्याह्न भोजन वितरण नहीं करने और अनाज चोरी का आरोप लगाया था। इस मामले में उपजिलाधिकारी बैरिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया की टीम ने जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिले स्तर की कार्रवाई से असंतुष्ट होने पर एडी बेसिक आजमगढ़ से दुबारा शिकायत की गई। जांच करने एडी बेसिक मनोज मिश्रा सोमवार को बीआरसी मुरली छपरा पहुंचे। सातों प्रधानाध्यापकों को अभिलेखों के साथ और शिकायतकर्ता को भी बीआरसी पर बुलाया गया। एक-एक विद्यालय के अभिलेखों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान खंड शिक्षाधिकारी मुरली छपरा दुर्गा प्रसाद सिंह भी साथ रहे। एडी बेसिक ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधान को सजा दिलाने के लिए प्रधानाध्यापकों ने मुखर होकर बयान नहीं दिया। प्रधानाध्यापकों को मुखर होकर बयान देना चाहिए। इस मामले में प्रधानाध्यापक कहीं से दोषी प्रतीत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed