फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Each answer sheet will have to be accounted for

एक-एक उत्तर पुस्तिका का देना होगा हिसाब

Sat, 12 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Each answer sheet will have to be accounted for
बलिया। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर कापियों की हेराफेरी नहीं हो सकेगी। बोर्ड ने हेराफेरी रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अपना अनुक्रमांक लिखेगा। 2022 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में करीब दस लाख कापियां इस्तेमाल होंगी। परीक्षा केंद्रों को प्रतिदिन एक-एक कापी का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन

जिले के 140925 से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में पंजीकृत हैं। जिले के 607 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के75654 तथा इंटर 60807 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड सकेंगे। परीक्षा 24 मार्च से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए 211 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए हाईस्कूल की 453924अ उत्तर पुस्तिका तथा इंटर की 304035अ उत्तर पुस्तिका आवंटित की हैं। जबकि हाईस्कूल की 181569 ब उत्तर पुस्तिका तथा इंटर की 91210ब उत्तर पुस्तिका दी गई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि जीआईसी बलिया को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों को कापियों का 11 मार्च से वितरण शुरू हो गया है। केंद्र को परीक्षार्थियों की आवंटित संख्या के अनुसार अ तथा ब कापी मिलेंगी। शासन से उत्तर पुस्तिकाओं के इस्तेमाल के लिए निर्देश तय हैं। केंद्र व्यवस्थापक अपनी मनमर्जी से उत्तरपुस्तिकाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। डीआईओएस के अनुसार केंद्रों को बोर्ड परीक्षा में आवंटित एक-एक उत्तर पुस्तिका का हिसाब देना होगा। सभी उत्तर पुस्तिका क्रमांकित हैं और परीक्षा कक्ष में छात्रों को क्रम से वितरित होंगी। परीक्षा से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका विवरण के साथ लौटानी होगी। यदि परीक्षा में अ उत्तर पुस्तिका की जरूरत पड़ती है तो केंद्र व्यवस्थापक को बची अ उत्तर पुस्तिका का इस्तेमाल करने के लिए डीआईओएस की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ब उत्तर पुस्तिकाओं के इस्तेमाल का कोटा तय
शासन को बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने की शिकायत मिलती रही हैं। इसलिए बोर्ड ने विद्यार्थियों को अ उत्तर पुस्तिका क्रमांक से वितरित करने के साथ ब उत्तर पुस्तिकाओं के आवंटन पर शर्त निर्धारित कर दी है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के आवंटन के अलग-अलग मानक हैं। बोर्ड का निर्देश हैं कि केंद्र को हाईस्कूल परीक्षा के लिए आवंटित होने वाली व उत्तर पुस्तिका की संख्या उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या की 40 प्रतिशत तथा इंटर के लिए व उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या अ उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या की 30 प्रतिशत होगी।

----
हेराफेरी रोकने के लिए उठाया सख्त कदम
बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की हेरा फेरी नहीं हो सकेगी। इसके लिए बोर्ड ने सख्त कदम उठाया है। विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान हर पेपर में उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अपना अनुक्रमांक लिखना है। कक्ष निरीक्षक को परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले यह निर्देश विद्यार्थियों को देना अनिवार्य है। अभी तक विद्यार्थी परीक्षा में जहां लिखना समाप्त करते थे केवल वहीं अपना अनुक्रमांक लिखते थे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed