फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dumper hit in tempo, six people injured

टैंपो में डंपर ने मारी टक्कर, छह लोग जख्मी

Tue, 20 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dumper hit in tempo, six people injured
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध पर एक टैंपो को एक डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे टैंपो में सवार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाया।
विज्ञापन

सारण जनपद के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोला (सिताबदियारा) निवासी बलराम साह एक टैंपो से अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी कार्यवश बैरिया जा रहे थे। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध पर स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुुंचे कि सामने से आ रहे डंपर ने टैंपो में टक्कर मार दी। सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर में टैंपो जाकर फंस गया और खाई में पलटने से बच गया।
विज्ञापन

उसमें सवार बलराम साह (55), बबुंता देवी (35) पत्नी सीताराम साह, अंशु कुमारी (9), खुशी कुमारी (7), प्रियांशु कुमार (5) व उसी गांव के धरीक्षण यादव (62) घायल हो गए। उधर, टक्कर मारकर भाग रहे डंपर को चांददीयर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed