फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dukane off on demanding arrest

गिरफ्तारी की मांग पर दूकानंे बंद

Sun, 25 Oct 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 25 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Dukane off on demanding arrest
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पति एवं पत्रकार पर हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को रामगढ़ ढाले की दूकानें बंद रहीं। इस दौरान एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर 59 से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी मीरा देवी के पति अयोध्या प्रसाद हिंद अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में शनिवार को शुक्लछपरा होते हुए बादिलपुर वोट मांगने जा रहे थे। इसी बीच एनएच-31 पर स्थित शुक्लछपरा ढाले पर ताजिया जुलूस निकाला गया था। जहां बगल से अयोध्या प्रसाद अपने वाहन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक समुदाय के कुछ मनबढ़ युवकों ने उनके ही गले में पड़े गमच्छे को खींचकर गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


 भागने का प्रयास करने पर उनकी लात-घूसे और डंडे से पिटाई की गई थी। साथ ही धारदार हथियार से भी मारने का प्रयास किया गया। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में घायल के पुत्र बासुदेव भाई के तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद शुक्लछपरा निवासी नबाब मियां, सिकंदर मियां, रैनूद्दीन तथा चोल्हन चक निवासी मनौव्वर अली के अलावा और 12 अज्ञात के विरूद्ध  संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामगढ़ ढाले के दूकानदारों ने अपनी दूकानों को बंद रखा। इस दौरान शांति-सुरक्षा के मद्देनजर बैरिया एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ त्रैयंबकनाथ दूबे के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल            मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed