फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the holiday, there was a crowd in the fair

छुट्टी का दिन होने से मेले में रही भीड़

Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the holiday, there was a crowd in the fair
ददरी मेला के मीना बाजार में ब्रेकडांस पर सेल्फी लेते युवक। - फोटो : BALLIA
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के समाप्ति में अब 48 घंटे शेष है, लेकिन शनिवार को मीना बाजार में लोगों ने परिवार संग हर कोई मेले में पहुंच कर मेले का लुत्फ उठाया और जमकर सामानों की खरीदारी की। इससे मेले में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही है।
विज्ञापन

सेकेंड सेटर्डे के चलते छुट्टी का दिन होने के कारण दुकानें भी सुबह 9 बजे तक सज गई थीं। लोगों का आना भी जल्द ही शुरू हो गया। अमूमन मेले की दुकानें दिन के दस बजे से ही खुलती हैं, लेकिन छुट्टी का दिन होने से भीड़ की आशंका थी। इसको लेकर पुलिस भी काफी सतर्क दिखी। सुरक्षा को लेकर मेला प्रभारी नंद कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे। मेले में सुबह ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बस, ट्रेन समेत अन्य साधनों से मुख्यालय पहुंच गए। इसके बाद ई-रिक्शा व पैदल ही मेला की तरफ कूच कर गए। मेले में सुबह से उमड़ी भीड़ एक छोर से दूसरे छोर तक टहलती रही। आलम यह था कि झूला, चरखी व सर्कस का हर शो हाउसफुल रहा। जलेबी, छोला व अन्य खाने पीने के आइटमों की दुकानों पर हर वक्त भीड़ बनी रही। लोगों ने मेला में जलेबी समेत चाऊमिंग, डोसा, चाट-छोला व अन्य आइटमों का पूरा आनंद लिया। मेले में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों की खूब चांदी रही। महिलाओं ने शृंगार व घरेलू सामान की खरीदारी जमकर की। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने शाल, कंबल, चादर आदि खरीदा। बच्चों की संख्या मेले में अपेक्षाकृत अधिक दिखी, जिससे वहां मस्ती का आलम रहा। इसके अलावा मेले में गृहस्थी के सामानों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed