फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to low water in Saryu, ship stuck in sand near Tilapur

Ballia News: सरयू में पानी कम होने से तिलापुर के पास बालू में फंसा जलयान

Wed, 17 Jan 2024 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Due to low water in Saryu, ship stuck in sand near Tilapur
कोलकाता से अयोध्या जा रहा कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान बुधवार को तिलापुर के सामने बालू में फंस गया। सरयू में पानी कम होने के चलते जलपोत आगे बढ़ नहीं पाया। हालांकि साथ चल रहे कर्मचारियों ने जलयान को बालू से निकालने के लिए घंटों मशक्कत की, लेकिन शाम छह बजे तक सफलता नहीं मिल पाई थी। जबकि निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक जलयान को मंगलवार शाम/बुधवार को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद से होकर गुजरना था। ऐसे में अब जलयान वृहस्पतिवार को ड्रेनेज के उपरांत आगे बढ़ने की उम्मीद है। उधर, जलयान गुजरने को लेकर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में पूरी टीम दिन भर इंतजार करती रही।
विज्ञापन

कोलकाता के सागर आइलैंड से बीते सात जनवरी को रवाना हुए जलयान को हर हाल में 17 जनवरी को खरीद से रवाना हो जाना था, लेकिन मंगलवार को मांझी घाट के पास भी नदी में पानी कम होने और दिशा भ्रम होने की वजह से वहीं रोकना पड़ गया था। बुधवार को जलयान जेपी नगर से जैसे ही आगे बढ़ा नदी में ढलान की वजह से पानी का लेवल काफी कम हो गया लिहाजा जलयान नदी के रेत (बालू) में फंस गया। जलयान चालक मनोज ने बताया कि सरयू नदी के इस परिक्षेत्र में पानी कम होने के चलते जलयान आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी जलमार्ग परियोजना के तहत कोलकाता से अयोध्या के मध्य सरयू नदी के इस मार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 घोषित किया गया है। जिसका उद्देश्य जल परिवहन सेवा के साथ-साथ कारोबार को गति देना है। जिसे मूर्त रूप देने के लिए उक्त जलयान रवाना किया गया था। जिसका 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना है। वहीं, उक्त जलयान को खरीद-वाराणसी के रास्ते 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचना है, लेकिन सरयू में पानी का स्तर कम होने से चालक दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed