फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to fault in the main line, power supply sub-stations

Ballia News: मेन लाइन में फॉल्ट से दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति 32 घंटे से ठप

Thu, 18 Apr 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Due to fault in the main line, power supply sub-stations
बलिया। गर्मी पड़ते ही जिले में बिजली आपूर्ति ध्वस्त होने लगी है। कई इलाकों में तो नाममात्र की आपूर्ति हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंधाधुंध कटौती होने लगी है। उधर, सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर व कोटवा नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र से 32 घंटे से आपूर्ति ठप है। इसके चलते 70 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि कुंडेसर पावर हाउस से आपूर्ति की मेन लाइन में फाॅल्ट होने से यह स्थिति हुई है।
विज्ञापन

तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है और गर्मी से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। वहीं बिजली भी अब रुलाने लगी है। लाख प्रयास के बावजूद जिले में गर्मी पड़ते ही बिजली की आपूर्ति चरमराने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की कटौती होने लगी है। दिन हो रात कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। नगरीय क्षेत्र को 24 व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर पूरी तरह ध्वस्त है। कई इलाकों में तो 18 घंटे की कटौती होने से लोग परेशान हैं। बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई रोस्टर नहीं रह गया है।
विज्ञापन

उधर, सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर व कोटवा नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बीते 32 घंटे से ठप है। बताया जाता है इन दोनो उपकेंद्रों की आपूर्ति गाजीपुर जिले के कुंडेसर पावर हाउस से होती है। मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण बुधवार की सुबह आठ बजे से आपूर्ति बंद है। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 70 से अधिक गांवों के लोग बिजली नहीं रहने के कारण परेशान हैं। उधर, बिजली के नहीं रहने से इन इलाकों के 13 गांवों में स्थापित पेयजल नलकूपों के नहीं चलने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। इन इलाकों में तीन दिनों पहले भी मेन लाइन का पोल टूटने से 60 घंटे तक आपूर्ति ठप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है दयनीय
बेल्थरारोड। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय हो गई है। कभी-कभी पूरे दिन बिजली गायब रहती है। निर्धारित रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं की जाती। विद्युत की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
22 गांवों में पूरे दिन गायब रहती है बिजली
विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से जुड़े 22 गांवों में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली नहीं मिल रही है। बाकी समय में भी घंटों कटौती हो रही है। क्षेत्र में आपूर्ति का रोस्टर पूरी ध्वस्त हो चुका है।
41 गांवों में आपूर्ति का रोस्टर बेपटरी
जयप्रकाश नगर। विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर व लोकधाम ठेकहां से जुड़े 41 गांवों में बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक नहीं हो रही है। कहीं 10 तो कहीं सात घंटे तो कहीं पूरी रात बिजली गायब हो जा रही है। आपूर्ति के दौरान भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है।
बिजली कटौती से लोग बेहाल
बैरिया। विद्युत उपकेंद्र के रानीगंज देहात फीडर पर बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। क्षेत्र में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कब बिजली आएगी और कब जाएगी कोई समय नहीं रह गया है। आपूर्ति शुरु होने के बाद हर दसवें मिनट पर ट्रिपिंग शुरु हो जाती है।
दिन में बिजली मिलती नहीं, रात में आने-जाने का होता है सिलसिला
दया छपरा। विद्युत उपकेंद्र बैरिया से जुड़े पांडेयपुर, दलपतिपुर, दुबे छपरा, दया छपरा आदि गांवों में दिन में तो बिजली की आपूर्ति होती ही नहीं है। सुबह 8 बजे 10 मिनट के लिए बिजली का दर्शन होता है। फिर शाम के 6 बजे शुरु होती है और कुछ देर बाद गायब हो जाती है। फिर रात में आपूर्ति होती है और घंटे कुछ देर के लिए बिजली गायब होती है।

इन दिनों दिन तेज हवाओं के कारण अधिक फॉल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कर्मचारी लगातार फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर रहे हैं। सोहांव ब्लॉक के दो उपकेंद्रों की आपूर्ति मेन लाइन में फॉल्ट की वजह से प्रभावित है। गाजीपुर के अधिकारियों से वार्ता हुई है, काम चल रहा है, जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed