फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Driver killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में चालक की मौत, एक घायल

Fri, 04 Oct 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in road accident, one injured
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह सामान ढोने वाला तीन पहिया वाहन साइकिल सवार को बचाने में सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसमें ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ड्राइवर की मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कामसीपुर निवासी रमेश कुमार 32 पुत्र सीता गोंड एवं उसी गांव के निवासी विनोद माली 35 पुत्र गुलाब माली ढोने वाली तिपहिया वाहन झांझा गाड़ी से रसड़ा आ रहे थे। साइकिल सवार को बचाने में वह सड़क के किनारे पेड़ से जा टकरा गए। टक्कर इतना जोरदार था दोनों सड़क के किनारे दूर जा गिरे। इस दौरान चालक रमेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि विनोद माली गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मृत्यु की समाचार लगते ही पत्नी एवं पांच बच्चों को रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed