फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Driver dies in collision between Magic and Tempo

Ballia News: मैजिक और टेंपो की टक्कर में चालक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between Magic and Tempo
बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर तेंदुआ गांव के करीब मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार एक मैजिक और टेंपो की जोरदार टक्कर में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने टेंपो की बाडी काट कर चालक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

बेल्थरारोड से एक टेेंपो चालक राजू (32) पुत्र इकबाल निवासी फतहपुर ताल रतोय थाना रामपुर मऊ अपने एक साथी याकूब (25) के साथ मधुबन जा रहा था। बेल्थरारोड -मधुबन मार्ग के तेंदुआ गांव के करीब पहुंचा ही था की सामने से आ रही एक मैजिक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी डीके श्रीवास्तव मय हमराही घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल याकूब को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया और टेंपो की बाडी काट कर चालक के शव को बाहर निकाला। डीके श्रीवास्वत ने बताया की मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed