फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dressed in fair began Bharatendu platform

मेले में सजने लगा भारतेंदु मंच

Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dressed in fair began Bharatendu platform
महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि की तपोस्थली में लगने वाला ददरी मेला बच्चों के लिए मनोरंजन, गृहिणी के लिए श्रृंगार और आम आदमी के लिए सस्ते सामानों का साधन तो है, साथ ही इस मेले में लोकगीत,  मुशायरा, कव्वाली, कवि सम्मेलन का बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर लगभग एक माह तक चलने वाले इस मेले में चेतक  प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर को किया गया है।  यहां दो दिसंबर को विराट कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया है। छह दिसंबर को आयोजित कव्वाली में कलाकार अपनी दिलकश अदाओं के साथ मर्मस्पर्शी कव्वाली पेश करेंगे।
विज्ञापन



इसके  बाद 10 दिसंबर की रात मुशायरा कार्यक्रम होगा। 13 दिसंबर को कवियों की कविताएं सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करेगी तो अगले ही एक दिन बाद 15 दिसंबर को लोकगीत कलाकारों के सुरों का जलवा बिखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



29 नवंबर को आयोजित चेतक प्रतियोगिता के लिए नंदीग्राम में फील्ड बनकर  तैयार हो गया है। घुरसवार रोज अपने घोड़े को लेकर रिहर्सल कर रहे हैं।ं  बिहार सहित एमपी के भी घुड़सवार प्रतियोगिता में भाग लेने के पहुंच चुके  हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed