फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DR . Ambedkar 's birth anniversary celebrated

बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

Tue, 14 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 14 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
DR . Ambedkar 's birth anniversary celebrated
विकास भवन के सभाकक्ष में मंगलवार को सूचना विभाग की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ के बालाजी ने कहा कि बाबा साहब के संविधान के कारण ही समाज में समरसता का माहौल है। भारतीय संविधान की विशेषता है कि विविधताएं होने के बावजूद भी सारे भारतीय एक हैं। इसका मैं और एडीएम मद्रासी व पंजाबी होकर पूर्वी क्षेत्र में आकर एक साथ मिल बैठकर आपके साथ चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षित समाज बनाने के प्रेरणास्रोत अंबेडकर ही है। अंत में उन्हाेंने सूचना विभाग को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

एडीएम केपी सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान हमारे पास है और इसके लिए हम सब बाबा साहब के आभारी हैं। उनके दिखाए रास्ताें पर चलकर ही उनके सपनाें को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मनाई जा रही है। वे जीवन के सभी कठिनाईयाें को पार करते हुए उच्च शिक्षा को हथियार बनाकर बुराईयों से लड़े और अपने अभियान में सफल भी हुए।

पीडी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को याद करने और उस पर चलने के लिए शासन से हमें उनकी जयंती मनाने का निर्देश प्राप्त है और यह कार्यक्रम भव्य होता जा रहा है।


इस मौके पर एसडीएम राधेश्याम पाठक, अतुल तिवारी, वंशरोपण, नरसिंह राम, विजयकांत श्रीवास्तव, अविनाश उपाध्याय, अश्वनी तिवारी, समाजसेवी सिकंदर खां, देश दीपक यादव, फजलुर्रहमान, दिनेश, शंकर
शरण आदि मौजूद रहे। सहायक निदेशक सूचना एके पांडेय ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed