फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Double lock open in the presence of DM

डीएम की मौजूदगी में खुला डबल लॉक

Thu, 03 Aug 2017 11:37 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 03 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Double lock open in the presence of DM
ट्रेजरी का स्ट्रांग रुम खुलवाने के लिए जाते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह। - फोटो : ballia
 जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में सालों पहले हुए 12 करोड़ के जीपीएफ घोटाले की जांच के लिए हाईपावर कमेटी गुरुवार को पहुंची। टीम शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित पत्रावली को खंगालने के लिए कोषागार गई जहां डीएम सुरेन्द्र विक्रम की मौजूदगी में डबल लॉक खोला गया। पूरे दिन टीम पत्रावलियों को खंगालती रही। सूत्रों की मानें तो टीम 279 शिक्षकों की सूची लेकर पहुंची है। हाईकोर्ट ने सरकार को चेताया है कि जीपीएफ घोटोले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सीबीआई जांच कराई जा सकती है। कोर्ट ने आठ अगस्त को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है लिहाजा हाईपावर कमेटी इसके पहले जांच को अंतिम रुप देने का काम करेगी।  
विज्ञापन


वर्ष 1994-95 व वर्ष 2003 से 2011 तक लगातार जीपीएफ खाते से अनियमित शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया गया। हालंाकि मामले खुलासा वर्ष 2002 में हुई और विजिलेंस टीम ने 379 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खिलाफ बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया और शासन को जांच रिपोर्ट भी सौंपी। लेकिन सत्ता तक पहुंच रखने वाले अधिकारियों के जुगाड़ से सालों तक मामला दबा रहा। इतना ही नहीं इसके बाद भी वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2011 तक लगातार जीपीएफ खाते से ही शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाता रहा।
विज्ञापन


बीते मार्च महीने में वित्त विभाग के सहायक लेखाधिकारी रवि प्रकाश द्विवेदी तथा लेखाधिकारी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में दो टीमें जिले में आई थी और जांच-पड़ताल की थी।  म की मांग के बाजवूद जीपीएफ से संबंधित कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। चार दिन पहले पत्रावलियों के कस्टोडियन के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ के निर्देश पर डीआईओएस ने सात लेखा सहायकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। जबकि विजिलेंस ने जांच में सात डीआईओएस तथा इस दौरान कार्यरत लेखाकार को घोटाले के लिए दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई चल रही है। हाईपावर कमेटी में माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक रमेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ अनारपति वर्मा, डीआईओएस बलिया अमरनाथ राय तथा मऊ के डीआईओएस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed