बलिया। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक रविवार को नगर के भृगु आश्रम स्थित नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय अभियान प्रमुख पुर्णेन्दू के नेतृत्व में हुई। इसमें उन्होंने जिले में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह की योजना बताई। कहा कि विक्रमादित्य के द्वारा निर्मित मंदिर को पुन: राम मंदिर हमें बनाने का सौभाग्य मिला है। निधि संग्रह के लिए के ऐप तैयार है, जिस पर सभी ब्यौरा प्रतिदिन भेजना होगा। 15 से 31 जनवरी तक रसीद कटेगी। जबकि एक से 15 फरवरी तक कूपन काटा जाएगा, जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार, आर्य समाज, प्रजापति ब्रह्मकुमारी, विश्व हिन्दू परिषद, आदि संस्थान अभियान समिति का हिस्सा होंगे। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति में संत-महात्मा, शिक्षा से जो ख्याति प्राप्त हो, किसी भी जाति बिरादरी के लोगों और पंथों के प्रमुख रहेंगे। विशेष जनसंपर्क टोली, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व बैंक आफ बड़ौदा में पैसा जमा होगा। पैसा कलेक्ट करने के 48 घंटे से अधिक कोई पैसा नहीं रख सकता है। जिला अभियान प्रमुख मंगलदेव चौबे, नगर सह अभियान प्रमुख मणिराम मिश्र, अजय श्रीवास्तव, खण्ड कार्यवाह ज्ञानेंद्र पाठक, राजनारायण तिवारी, खण्ड अभियान संयोजक आदित्य नारायण तिवारी, सह संयोजक सुनील द्विवेदी, लेखा प्रमुख सूरज साह आदि रहे।