फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctor to arrest lay CPI

डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए धरने पर भाकपा

Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor to arrest lay CPI
गाजीपुर की किशोरी के साथ तीखमपुर स्थित शारदा अस्पताल में गैंगरेप के आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया। इस दौरान सीपीएम, आईपीएस और गोंडवाना पार्टी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि गैंगरेप जैसे संगीन मामले में मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बावजूद भी पुलिस मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आखिर यह कैसी न्याय व्यवस्था है।
विज्ञापन

 मांग की कि पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाए।

साथ ही मुख्य अभियुक्त आरोपी चिकित्सक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। कहा कि चिकित्सक के प्रति पुलिस की शिथिलता आश्चर्यजनक है। इसी क्रम में जिला सचिव लाल साहब ने कहा कि सपा की सरकार में एक पिछड़ी जाति की नाबालिग लड़की से दुराचार होता है और बलात्कारी खुलेआम घूम रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी। यह लड़ाई चिकित्सक की गिरफ्तारी होने तक निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर दिनेश राजभर, वशिष्ठ राजभर, बसंत कुमार सिंह, परमात्मा राय, अशोक पांडेय, मोहम्मद यूसुफ, अशोक राम, अरविंद गोंड, सुचित गोंड, बलवंत यादव, तनवीर, नागेंद्र राम, जयराम चौहान, जितेंद्र पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सेमरिया राजभर और संचालन माले नेता लक्ष्मण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed