{"_id":"6159d59f8ebc3e298800e32b","slug":"doctor-s-car-and-bike-collide-two-killed-ballia-news-vns615202587","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हादसा: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, चिकित्सक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में हादसा: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, चिकित्सक गंभीर
Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलिया जिले के रसड़ा में मऊ मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग कटिहारी के पास रविवार की देर शाम कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के बांसडीह थाना के श्रीरामपुर निवासी हरेंद्र शर्मा(45) पुत्र अलगू वर्मा और राम इकबाल शर्मा(35) बाइक से मऊ से आ रहे थे। रतनपुरा-मऊ से ड्यूटी से लौट रहे आनंदनगर हरपुर निवासी डॉ. सत्य गुरुदयाल सिंह(40) पुत्र रविंद्रनाथ सिंह अपनी कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
कटिहारी के समीप बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर सत्य गुरुदयाल सिंह कार सहित पलट गए। बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवशंकर सिंह ने दोनों बाइक सवार युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएण के लिए भेज दिया। डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।