फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctor accused surrendered in court

आरोपी चिकित्सक का कोर्ट में सरेंडर

Thu, 11 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 11 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused surrendered in court
नगर के चर्चित नर्सिंग होम में गत दिनों एक किशोरी के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी चिकित्सक जेपी शुक्ला ने गुुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग आंदोलनरत थे। इससे पुलिस पर गिरफ्तारी कर दबाव था। इसी बीच गुरुवार को वह खुद ही अधिवक्ता के साथ कोर्ट पहुंचा गया।
विज्ञापन


गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मां के इलाज के लिए बांसडीह थाना क्षेत्र के तिखमपुर स्थित शारदा अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई थी। इलाज के दौरान पैसा कम पड़ जाने के कारण किशोरी का पिता 22 मई को पैसा लाने के लिए गांव चला गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे अस्पताल के दो कर्मचारी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव निवासी शिवम पांडेय और सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार कसबा निवासी सर्वोत्तम पांडेय ने किशोरी को छत पर बुलाया। किशोरी कर्मचारियों के अस्पताल के ऊपरी तल पर चिकित्सक के यहां गई। वहां पर सर्वप्रथम अस्पताल के चिकित्सक जेपी शुक्ला और इसके बाद बारी-बारी से कर्मचारियों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने 23 मई को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। गुरुवार को आरोपी चिकित्सक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह की अदालत में अधिवक्ता के साथ करीब एक बजे पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी को कस्टडी में लेने के बाद अगली सुनवाई की तिथि 24 जून तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed