फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do vegetable cultivation by making FPO, earn profit

एफपीओ बनाकर करें सब्जी की खेती, कमाएं लाभ

Mon, 26 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Do vegetable cultivation by making FPO, earn profit
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में किसानों और एपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराना। उनके उत्पाद को आयात-निर्यात के माध्यम से न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में पहुंचाना है। ताकि किसानों को अधिक लाभ हो सके।
विज्ञापन

एपीडा के अधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने किसानों को बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें एफपीओ से जुड़कर समूह बनाना होगा। ताकि उनके उत्पाद को बढ़ाया जा सके और नियमित रूप से मंडी तक पहुंचाया जा सके। क्योंकि व्यापारी तभी उनके माल को खरीदेंगे जब उन्हें निरंतर रूप से माल मिलता रहेगा। इसके लिए किसानों को एपीओ से जुड़कर अपने उत्पादन को बढ़ाना होगा। किसी फसल विशेष पर ध्यान देकर उसका उत्पादन करना होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि जनपद बलिया में कई तरह के उत्पाद बहुतायत मात्रा में होते हैं, लेकिन उन्हें उचित बाजार न मिल पाने की वजह से किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने बनारस का उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार बनारस में कई जनपदों से सब्जियां मंगाई जाती है। इसकी पैकेजिंग करके देश विदेश में उसका निर्यात किया जाता है। इसी प्रकार से बलिया के किसान भी आपस में मिलकर समूह बनाकर कार्य करें और अपना माल आलू, भिंडी, तुरई, मसूर, मटर, मिर्च, परवल जैसी सब्जियां उगा कर उसका निर्यात करें। इसके लिए सरकार उन्हें लोन देगी। उन्होंने कोरोना काल के दौरान वाराणसी से होने वाले सब्जी व्यापार का उदाहरण देकर किसानों को समझाने का प्रयास किया किस प्रकार किसानों ने मिलकर अपने उत्पाद को सऊदी अरब, अमेरिका जैसे देशों में भेजा और उसका लाभ कमाया।
विज्ञापन

डॉ. सीपी सिंह ने यह भी बताया की फल और सब्जियों के अतिरिक्त किसान बीजों का भी व्यापार कर सकते हैं। क्योंकि वर्तमान समय में अच्छे किस्म के बीजों की मांग बाजार में बहुत ही ज्यादा है। जैसे पंजाब में विभिन्न किस्म के फसलों के बीज तैयार करके उन्हें बेचा जाता है। उसी तरह बलिया के किसान भी बीजों की किसानी करके उसका लाभ कमा सकते हैं। किसानों ने भी उनके सामने अपनी समस्याएं रखी और उस पर चर्चा की। किसानों ने कहा कि अगर वह मचान विधि से कृषि करें तो वह अधिक से अधिक मात्रा में सब्जियां उगा सकते हैं। क्योंकि मचान विधि से कृषि करने से सब्जियों में ना तो किसी प्रकार का रोग लगता है और उत्पादन भी अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed