फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM visits flood areas, instructs subordinates

डीएम ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा, मातहतों को दिया निर्देश

Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
DM visits flood areas, instructs subordinates
बेल्थरारोड क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को अपराह्न सरयू के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ व कटान की स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने तुर्तीपार, इंदिरानगर हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति को देखा। उन्होंने केंद्रीय जल आयोग से बाढ़ के हालात और जलस्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभिन्न स्थानों पर हो रहे पानी के रिसाव को बंद कर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को नदी की प्रकृति की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों को देखा और कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब जलस्तर में कमी होने का अनुमान है। फिर भी बाढ़ के संभावित से निपटने और तटवर्ती क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed