फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM reviewed development work

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Wed, 03 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed development work
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में फरवरी माह में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिस विभाग की प्रगति खराब मिली, उनको सुधार लाने की चेतावनी दी। निर्माण कार्यों की समीक्षा में कहा कि कार्य की समय सीमा है उसी के आसपास पूर्ण करा लिया जाए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कारणवश अगर समय पर काम पूरा नहीं होता है तो उसकी रिपोर्ट अपने मुख्यालय पर भेजकर उसकी कॉपी भी मुझे दें। संचारी रोग अभियान की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभाग की कार्य योजना और उसके अनुसार हो रहे कार्य की जानकारी ली। कहा कि संबंधित विभाग हर शनिवार को प्रगति रिपोर्ट सीएमओ को देंगे। दवाओं व चुने का छिड़काव शहर के हर मोहल्ले और ग्राम पंचायतों में कराने के लिए सभी ईओ व डीपीआरओ को निर्देश दिया। सीएमओ से कहा कि ग्राम पंचायतों में अनटाइल्ड फंड का सदुपयोग कराएं। वृक्षारोपण के संबंध में डीएफओ से जानकारी ली। इस मौके परसीडीओ डॉ विपिन जैन, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल के संभावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा
बलिया। राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग समेत अन्य जरूरी विभाग के अधिकारियों को उनका कार्य सौंपते हुए जिम्मेदारी से करने को कहा। जननायक चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से विश्वविद्यालय की ओर से की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। सीडीओ डॉ विपिन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह व संबन्धित विभाग के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed