फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM nominated officers to administer oath to block chiefs

ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए डीएम ने नामित किए अधिकारी

Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM nominated officers to administer oath to block chiefs
बलिया। जिले के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के 20 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शपथ दिलाने लिए ब्लाकवार अधिकारियों के नामित कर दिया है। नामित अधिकारी पहले नवनिर्वाचित प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सभी प्रमुख अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित होगी। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने स्तर से सूचित करने और कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी है। डीएम की ओर से नामित अधिकारियों में विकास खंड बांसडीह, बैरिया व सीयर में वहां के एसडीएम यानि क्रमश: एसडीएम बांसडीह, एसडीएम बैरिया व एसडीएम बेल्थरारोड शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा विकास खण्ड बेलहरी में एसडीएम सदर जुनैद अहमद, नगरा में एसडीएम रसड़ा, हनुमानगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी व दुबहड़ में जिला कृषि अधिकारी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। इसी प्रकार विकासखंड सोहांव में उप निदेशक कृषि, गड़वार में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, चिलकहर में परियोजना निदेशक, रसड़ा में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शपथ दिलाएंगे। विकास खंड पंदह में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नवानगर में एसडीएम सिकंदरपुर, मनियर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बेरुआरबारी में जिला विकास अधिकारी, रेवती में जिला युवा कल्याण अधिकारी व मुरली छपरा ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नए प्रमुख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed