फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspects EVM store house with representatives of political party

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों संग ईवीएम भंडार गृह का डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
DM inspects EVM store house with representatives of political party
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम भंडार गृह का सील बंद ताला खुलवाते जिला निर्? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी शाही ने ईवीएम भंडार गृह का निरीक्षण किया। उनके साथ राजनैतिक दल के प्रतिनिधि लोग भी थे। अंदर जाने से पहले सभी लोगों के सामने ईवीएम भंडार गृह के सील बन्द ताले को खोला गया। वहां चार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी हुई थी।
विज्ञापन

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने भी बारीकी से भंडार गृह को देखा और सन्तोष जाहिर किया। इस दौरान एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव के साथ राजनैतिक दल।भाजपा से प्रदीप सिंह, सपा से रविन्द्र नाथ यादव, बसपा से महफूज आलम, कांग्रेस से राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे। भंडार गृह के निरीक्षण के बाद बगल में बन रहे निर्वाचन कार्यालय की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने अवर अभियंता से पूछताछ की और अधिशासी अभियंता को तत्काल तलब होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed