{"_id":"5fb69d788ebc3eefb87e0152","slug":"dm-inspected-chhath-places-of-worship-ballia-news-vns5590129141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो सहित..
डीएम ने छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
बलिया। छठ पूजा पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गुरुवार को टाउन हॉल, रामलीला मैदान एवं महावीर घाट का निरीक्षण किया। भीड़-भाड़ होने की संभावनाओं को देखते हुए लोगों से अपील किया कि कोविड़-19 को देखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ही छठ पूजा मनाएं। बेहतर तो यही होगा कि घर पर ही इस त्योहार को मनाएं। महावीर घाट पर युवा क्लब की तरफ से तैयारियां की जा रही थी। उनसे जरूरी जानकारी ली और कहा कि गड्ढा को साफ सफाई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाय। व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। जहां पर भीड़ भाड़ होने की सम्भावना है, वहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर लिया जाय। इसके साथ ही विभिन्न पूजा स्थलों पर महिला एवं पुरूष पुलिस बल की तैनाती की जाय। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, कोतवाल विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
----------------------------
इनसेट...
ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के खिले चेहरे
बांसडीहरोड। छठ पर्व पर क्षेत्र के बाजारों में दुकाने सज गई है। पुरूष वमहिलाएं छठ पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कर रही है। बृहस्पतिवार को बाजार में सुबह 10 बजे तक ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर कम दिखी गई। लेकिन दोपहर होते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे दुकानदारों की बिक्री ठीक रही। वही दुकानदार संजय प्रसाद का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर तक भी बिक्री अच्छी रहेगी।---------------------
इनसेट..
घाटों पर वेदी बनाने वालों की उमड़ी भीड़
नरही। छठ पूजा के लिए गुरुवार को सुबह से विभिन्न घाटों पर वेदी बनाने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं घाटों पर सफाई का कार्य जोरों पर रहा स्थानीय बाजार में छठ पूजा के लिए फलों के दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ लगी रही। इसके अलावा ईख की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर हो रही थी।
विज्ञापन
----------------------
इनसेट..बाजार में बिना मास्क के दिखे लोग
चिलकहर। महापर्व छठ को लेकर बाजारों सहित विभिन्न चट्टी चौराहों पर फल की खरीदारी व कपड़ों की खरीदारी के लिए सुबह से ही महिलाएं और पुरुष चट्टी चौराहों पर दिखे। जिससे बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ गई। ऐसे में कोरोना वायरस का कोई असर बाजारों में आज देखने को नहीं मिल रहा। इस दौरान लोग बेरोकटोक बिना मास्क के बाजारों में खरीदारी करते हुए दिखे।-----------------------
दोकटी एसओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
लालगंज। छठ महापर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के सती घाट, शिवपुर घाट व बहुआरा घाटों का निरीक्षण किया। पुलिस अपने देखरेख में गंगा किनारे पानी मे बैरिकेटिंग कराया। जिससे कि महिलाएं गहरे पानी में जाकर स्नान न कर सके या अर्घ्य देने के लिए ज्यादा पानी में न उतरे। इसके लिए एसओ दोकटी अमित सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह सिपाहियो संग क्षेत्र के घाटों पर पहुँच कर स्थित को जाना। इसके पहले क्षेत्र के छठ के ब्रत करने वाले घरों के युवक घाटों पर बेदी बनाते व साफ सफाई करते दिखे।
-----------------------
इनसेट..प्रधान ने 1001 महिलाओं में वितरित किया साड़ी
रेवती। स्थानीय विकास खंड के हड़ियां कला गांव में गुरूवार को डाला छठ के दृष्टिगत ग्राम प्रधान रीना सिंह द्वारा 1001 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया। ग्राम सभा से आयी महिलाएं साड़ी सेट पाने के बाद प्रसन्न महिलाओं ने अपने ग्राम प्रधान को आशीर्वाद देती हुई निकलती गई। प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह की उपस्थिति में हुए साड़ी वितरण कार्यक्रम कोविड 19 के नियमों के तहत सम्पन्न हुआ। श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष पांच सौ महिलाओं को वस्त्र वितरित किया गया था। मेरा मानना है कि ग्राम सभा के सभी लोग प्रसन्न तथा सुखी सम्पन्न रहे। इस मौके पर राकेश सिंह, विनोद पासवान, राजेश पांडेय, मनोज यादव, घोघा गोंड़, बब्लू गोंड़, राजन पासवान, वीरबल गोंड़, कमला पासवान, कुंजा गोंड़, सुरेंद्र यादव, श्रीभगवान यादव, रविन्द्र यादव, जगरनाथ बिन्द आदि रहे।
-----------------------
इनसेट...
दोपहरज तक ग्राहकों के नहीं पहुंचने पर फलों का गिरा रेट
दयाछपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे छठ व्रत के लिए फलों की दुकानें गुरुवार े भोर से ही सजने लगी। सुबह में फलो का भाव दुकानदारों द्वारा बढ़ा चढ़ाकर रखा गया। लेकिन दोपहर तक खरीदारों के न पहुंचने पर दुकानदार फलों का भाव गिराने लगे। फिर भी एका दुका ही ग्राहक खरीदारी किया। जिससे दुकानदारों का मनोबल गिरता गया। गुरुवार की सुबह में नारियल 80 रुपये, सेव 100 रुपये, माटी कटहल 40 रुपये, संतरा 60 रुपये, अनार 90 रुपये किलो रहा।जबकि दोपहर छज्ञै बजे त्क् ग्राहक के नहीं पहुंचने पर फलों का भाव गिर गया। नारियल 40 रुपये, सेव 60 रुपये, माटी कटहल 20 रुपये, संतरा 40 रुपये व अनार 60 रुपये किलो हो गया। दुकानदारों का कहना है कि छठ पूजा में पहले वाला उत्साह नहीं मिल रहा है। अब इसे करोना महामारी की वजह माना जा रहा है तो कुछ दुकानदारों का कहना है कि यह क्षेत्र कृषि आधारित है। किसानों के फसल ही अति बृष्टि से बर्बाद हो गई।करोना के चलते बाहर से जो आमदनी आती थी।
-------------------------
इनसेट...
शाम को अर्घ्य देने का समय 5.16 व सुबह में अर्घ्य देने का 6.34
बलिया। सनातन धर्म के पांच प्रमुख देवताओं में सूर्य नारायण प्रत्यक्ष देव हैं। वाल्मीकि रामायण में आदित्य ह्रदयस्त्रोत के द्वारा सूर्य देव का जो स्त्वन किया गया है उससे उनके सर्वदेवमय, सर्वशक्तिमय में स्वरूप का बोध होता है। छठ पर्व उपासना का अनुष्ठान है। इससे समस्त रोग, शोक, संकट और शत्रु नष्ट होते हैं और संतान का कल्याण होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से इस व्रत का अनुष्ठान शुभारंभ होता है और कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन शाम में नदी, गंगा, नहार व तालाब के किनारे व्रतीय स्त्री व पुरुष सूर्यास्त के समय अनेक प्रकार के पकवानों को बांस के सूप में सजाकर सूर्यनारायण को श्रद्धा पूर्वक अर्घ्य अर्पित करते हैं। वही सप्तमी तिथि को प्रात: काल उगते हुए सूर्य को अघर्य देने के उपरांत ही व्रत पूर्ण होता है। इसकी जानकारी देते हुए इंद्रपुरा निवासी डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूर्य षष्ठी के दिन सायं काल अर्घ्य देने का समय 5:16 और अगले दिन अर्घ्य देने का समय सुबह 6:34 पर होगा।
---------------------------
श्रवण कुमार पांडेय