{"_id":"58d800e74f1c1b31581a0f5a","slug":"dm-formed-probe-team-did-not-say-dios","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जांच टीम बनवाई, नहीं बनी बोले डीआईओएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जांच टीम बनवाई, नहीं बनी बोले डीआईओएस
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा दावा झूठा साबित हो रहा है। जिले में दो-दो प्रश्न पत्र आउट होने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि छह दिन पहले पर्चा आउट होने के मामले में जहां जिलाधिकारी जांच के लिए टीम गठित करने की बात कर रहे हैं वहीं इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह की ओर से अब तक टीम गठित ना होने की बात कही जा रही है।
इस बार हो रही बोर्ड परीक्षा में अब तक नकल माफिया पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा का दावा तार-तार हो चुका है और अधिकांश केंद्रों पर खुलेआम नकल हो रही है। हैरानी की बात है कि नकल रोकने को लेकर नई सरकार की ओर से जारी फरमान के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से न तो कोई पहल की गई और न ही कोई कार्रवाई ही हुई। छह दिन पहले जहां भीमपुरा व नगरा क्षेत्र में हाईस्कूल गणित का पर्चा परीक्षा से पहले ही आउट हो गया वहीं सरकार के फरमान के बावजूद शुक्रवार को इंटर समाज शास्त्र का पर्चा परीक्षा शुरु होने से घंटो पहले ही आउट हो गया।
हैरानी की बात है कि इस बार की बोर्ड परीक्षा में दो-दो प्रश्न पत्र आउट होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में जिला प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित होती हुई दिख रही है। ऐसे में सोमवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी व इंटर समाज शास्त्र की परीक्षा को नकलविहीन कराना भी प्रशासन के लिए चुनौती होगी।