फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DLW beat SSB Lucknow

एसएसबी लखनऊ को डीएलडब्ल्यू ने हराया

Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
DLW beat SSB Lucknow
नरहीं। खेल निदेशालय की ओर से सेवासंघ इंटर कॉलेज सोहांव के मैदान पर कराई जा रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें डीएलडब्ल्यू, एनईआर गोरखपुर, ओएनजीसी गुवाहाटी ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए लीग मैच में शाम तक तीन टीमें विजयी रहीं। दूसरे दिन का पहला मैच डीएलडब्ल्यू वाराणसी और एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। डीएलडब्ल्यू वाराणसी ने एसएसबी लखनऊ को 3-1 से हराया। दूसरा मैच एनईआर गोरखपुर और बलिया के बीच खेला गया। इसमें एनईआर ने बलिया को 3-1 से पराजित कर दिया। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। तीसरा मुकाबला ओएनजीसी गुवहाटी और यूपी ब्वायज कानपुर के बीच खेला गया। ओएनजीसी ने यूपी ब्वायज को 3-1 से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका में उपेंद्र सिंह, डॉ. विनोद सिंह रहे। संचालन नीरज राय ने किया। भारतीय वालीबॉल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, सारंधर राय, अजय प्रताप साहू, संदीप गुप्ता,पवन राय शैलेश तिवारी, शिवम् राय, अजीत राय, चन्देश्वर राय, उपस्थित रहे। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed