फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Divider's Against BJP and businessman

डिवाइडर के विरोध में भाजपा और व्यापारी

Wed, 06 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Divider's Against BJP and businessman
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
शासन स्तर से रसड़ा कस्बे के प्यारेलाल चौराहे पर बनाए जा रहे डिवाइडर को लेकर भाजपा एवं व्यापारियों ने लखनऊ-बलिया मार्ग के प्यारे लाल चौराहे पर घंटों जाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों  की लंबी कतार लग गई। वहीं यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में कठिनाइयों  का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम रसड़ा अनिल कुमार चतुर्वेदी  एवं कोतवाल पीके मिश्रा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया। नेताओं का आरोप था कि डिवाइडर बनने से आने-जाने वाले राहगीरों को  परेशानियां होगी। कहा कि किसी भी सूरत में डिवाइडर नहीं बनने दिया जाएगा।  इस मौके पर हरिकेश पांडेय, संजय जायसवाल, गोपाल सोनी, मनोज कुमार, सुरेश  चंद्र जायसवाल, श्याम जी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, भगत सिंह तिराहे पर एक कोचिंग का उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व कस्बे का विकास नहंीं करने देना चाह रहे है। बताया कि रसड़ा रेलवे एवं प्यारे लाले चौराहे के बीच में महिला व पुरुषों के लिए एसी शौचालय का निर्माण करवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा  यात्रियों के ठहरने के लिए एसी यात्री निवास तथा आजाद चौराहा, प्यारे लाल  चौराह, भगत सिंह तिराहा एवं रोडवेज के समीप आधुनिक पार्क का निर्माण कराया  जा रहा है। वहीं डिवाइडर के बीच में एलइडी लाइट लगाई जाएगी। इस मौके पर  राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed