फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   district boliball association in ballia

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ अरूण, सचिव नीरज

Sun, 27 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
district boliball association in ballia
नगर के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में जिला वालीबाल एसोसिएशन की आयोजित बैठक में मनोनीत पदाधिकारीग - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक सनबीम स्कूल अगरसंडा में आयोजित की गई। जिसमें जिला वॉलीबाल एसोसिएशन का चुनाव आम सहमति से किया गया। उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा नामित पर्यवेक्षक सीपी सिंह, चेयरमैन टेक्निकल कमेटी वॉलीबाल एसोसिएशन की देखरेख में चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. अरुण सिंह गामा (निदेशक सनबीम स्कूल बलिया), सचिव नीरज राय एवं कोषाध्यक्ष कमल शशिकांत राय को आम सहमति से निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा भी निर्वाचित हुई। जिसमें अधिशासी उपाध्यक्ष के पद पर मनोज सिंह और आदित्य मिश्रा, उपाध्यक्ष के पद पर बालकृष्णमूर्ति, रमन श्रीवास्तव, संजय सिंह, अक्षयबर कुमार, राजेश कुमार राय, संयुक्त सचिव के पद पंकज सिंह, मोहम्मद इरफान, अनूप कुमार राय, नसीम फातमा, ओम प्रकाश यादव, अजीत यादव, पवन पांडे व अजीत राय निर्वाचित हुए। वहीं सदस्य के रूप में गौरव कुमार सिंह, दीपक यादव, मृत्युंजय पाठक, मोहम्मद सईद, रितु सिंह, मोहम्मद शोएब व मोहम्मद इम्तियाज मनोनीत किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि जिला वॉलीबाल एसोसिएशन जनपद में वॉलीबाल खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, शीघ्र ही संघ द्वारा इसके लिए कार्ययोजना निर्मित कर कार्य किए जाएंगे। सचिव नीरज राय ने कहा निकट भविष्य में एसोसिएशन वॉलीबाल प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन बढ़ाकर जनपद में वॉलीबाल के विकास की गति को तीव्र करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed