फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District and PHC team arrived to investigate Durjanpur

दुर्जनपुर जांच करने पहुंची जिला व पीएचसी की टीम

Sun, 17 May 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
District and PHC team arrived to investigate Durjanpur
बैरिया थाना क्षेत्र के हॉटस्पाट गांव ठेकहा में जांच स्वास्थ्य टीम के साथ जांच करने पहुंचे बीडीओ ? - फोटो : BALLIA
बैरिया। विकास खण्ड बैरिया के दुर्जनपुर निवासी युवक की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। सूचना मिलने के बाद कोटवां पीएचसी की टीम के साथ जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके मिश्र मौके पर पहुंचे। डॉ. मिश्र ने बताया कि मुम्बई से पॉजिटिव युवक व उसका 22 वर्षीय भाई सहित कुल 40 लोग सात मई को ट्रक से चले जो नौ मई को वराणसी पहुंचे, जहां से बलिया रोडवेज पहुंचे। वहां से पूरी रात बलिया रेलवे स्टेशन के पास रहने के बाद 10 मई को पैदल छाता पहुंचे और वहां से साइकिल मंगा कर अपने घर पहुंचे थे जहां प्राइमरी पाठशाला दुर्जनपुर क्वारंटीन सेंटर पर संक्रमित युवक के अलावा अन्य कुल 14 लोग क्वारंटीन है। सबसे बड़ी बात यह है कि जांच में युवक का भाई निगेटिव आया है। लेकिन संक्रमित युवक का संपर्क ट्रक में 40 लोगों के अलावा अन्य रिश्तेदारों व घर के लोगों से है। प्रशासन सभी सम्पर्क में आने वालों को तलाश कर रही है, ताकि क्वारंटीन करके जांच किया जा सके। टीम में बृजेश पांडेय, अखिलेश सिंह, सदानंद तिवारी, राकेश गोंड, ग्राम प्रधान कृष्णकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुमार प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed