फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Distribution of Gharauni done in three tehsils

तीन तहसीलों में किया गया घरौनी का वितरण

Thu, 23 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Distribution of Gharauni done in three tehsils
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज जनपद की तीन तहसीलों बांसडीह, सिकंदरपुर और सदर तहसील में गुरुवार को घरौनी का वितरण किया गया। घरौनी के अंतर्गत अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। घरौनी मिल जाने से गांव वाले अब अपनी जमीनों पर लोन भी ले सकते हैं। साथ ही अब भूमि विवाद भी कम होगा।
विज्ञापन

सदर तहसील में राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अपने हाथों से लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया और सरकार के इस योजना से लोगों को जागरूक भी किया। तहसील सिकंदरपुर में विधायक संजय यादव ने लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया। बांसडीह में उप जिलाधिकारी सीमा पांडेय ने ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया। घरौनी केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का ही अंग है। स्वामित्व योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को की गई थी। इसके तहत 2021 से 2025 के दौरान देशभर में साढ़े छह लाख गांवों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

3180 लोगों में बांटा गया घरौनी
सिकंदरपुर। तहसील सभागार में गुरुवार को आबादी भूमि का स्वामित्व योजना के तहत 64 राजस्व गांव के 3180 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह व उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक द्वारा वितरित किया गया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों को उनका हक दिलाने में विश्वास रखती है। जो लोग डीह बसगीत की जमीन में मकान बनाना चाहते थे उनको काफी कठिनाई होती थी अब उनका घरौनी बन जाने से उनको कोई भी कठिनाई नहीं होगी। कहा कि पूर्व की सरकारों में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला था आम जनता परेशान रहती थी लेकिन केंद्र की मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार ने गांव गरीब किसान मजदूर के लिए खजाना खोल दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सरोज, मोहन गुप्ता, विजेंद्र राय, विनय यादव, रितेश सिंह, संजीव कुमार, रवि कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 लोगों को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का हुआ वितरण
बांसडीह। तहसील परिसर में वृहस्पतिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शिवशंकर चौहान और केतकी सिंह ने संयुक्त रुप से बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय की उपस्तिथि में 51 ग्राम सभा के 250 लोगों को घरौनी वितरण किया। वहीं बनारस में पीएम मोदी द्वारा घरौनी वितरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी लोगों को दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ डीके शुक्ला, प्रतुल ओझा, अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed