फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute in teacher-students, broken chair

शिक्षक-छात्रों में विवाद, कुर्सी तोड़ी

Mon, 09 Oct 2017 10:48 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 09 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dispute in teacher-students, broken chair
सतीश चंद्र कालेज में शिक्षक की पिटाई के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन करते एसोसिएट प्रोफेसर। - फोटो : ballia
नगर में छात्र व शिक्षकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी पिछले माह छात्रों व शिक्षकों के बीच हुआ विवाद जिला प्रशासन के अथक प्रयास से धीरे-धीरे शांत हुआ कि सोमवार एक बार फिर सतीश चंद्र कालेज में शिक्षकों व छात्रनेताओं के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा कर दिया, इस दौरान कालेज में रखी कुर्सियों को उछाला और तोड़फोड़ की। जिसमें चीफ प्रॉक्टर डा. मान सिंह व डॉ. देवेंद्र चुटहिल हो गए। घायल शिक्षक ने तीन छात्रनेताओं समेत 40 से 50 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


पीड़ित चीफ प्राक्टर डा. मान सिंह की माने तो छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार गिरी ने नामांकन किया था। जिसका नामांकन शैक्षिक बकाया के कारण जांच समिति ने निरस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर सोमवार की सुबह सैकड़ों छात्र कालेज पर पहुंच गए और नामांकन निरस्त के  वापसी मांग के लिए दबाव बनाने लगे। जब छात्रों की दाल नहीं गली तो हाथापाई व कुर्सी चलाना शुरू कर दिये। जिसमें मैं व डॉ. देवेंद्र चुटहिल हो गए। बताया कि आरोपी नामजद छात्र कालेज के छात्र नहीं हैं। बावजूद कालेज परिसर में पहुंच कर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed