फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute at a Bati-Meat feast, friends stabbed the young man

Ballia News: बाटी-मीट की दावत में विवाद, साथियों ने युवक को चाकू घोंपा

Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute at a Bati-Meat feast, friends stabbed the young man
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा के मठिया गुलौरा में शनिवार की रात बाटी और मीट की दावत के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और कहासुनी के बाद एक युवक पर उसके साथियों ने ही चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मठिया गुलौरा निवासी राजू राजभर (28) पुत्र रामभवन पेशे से ट्रैक्टर चालक है। शनिवार की शाम वह अपने घर पर मित्रों के साथ बाटी और मीट की दावत कर रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और एक युवक ने राजू पर चाकू से हमला कर दिया। सीने पर चाकू से कई बार वार किया गया है। घायल युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed