फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Displeasure expressed over the slow progress of the construction of the Go-shelter center

गो-आश्रय केंद्र के निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Tue, 11 Feb 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over the slow progress of the construction of the Go-shelter center
बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जिगिरसड़ में बन रहे गौशाला का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को किया। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को कड़े शब्दों में समझाया। चेतावनी दी कि अगर हफ्ते भर में अधूरे छोटे-मोटे कार्य पूरे नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के साथ स्थायी गो-आश्रय केंद्र के चारों ओर भ्रमण किया। बाउंड्री पर लगाई गई जाली की मजबूती पर उन्होंने सवाल किया। कहा, अब बची बाउंड्री पर और मजबूत जाली लगाई जाए। मिट्टी का काम भी लंबे समय तक अधूरे रहने पर उन्होंने कहा कि इससे लापरवाही स्पष्ट दिखती है। चूंकि अब इसमें जानवरों को शीघ्र लाया जाना है, इसलिए डीएम ने प्रोजेक्ट से जुड़े हर कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा करा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य गेट ऐसा लगे कि जिसमें बड़े वाहन भी आसानी से आ जाएं। उसी गेट में एक छोटा गेट हो, जिसमें सिंगल जानवर आ-जा सकें। गौशाला से पानी निकासी की व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भूसा गोदाम की क्षमता, कार्यालय औषधि कक्ष और लगने वाले सोलर पंप की क्षमता के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि दो हार्स पावर का सोलर पंप लगाने के लिए नेडा को भुगतान कर दिया गया है। जबकि विद्युत कनेक्शन के लिए भी जरूरी कार्रवाई कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों विभागों से संपर्क कर यह कार्य पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावली के साथ एक्सईएन तलब
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के जिगिरसड़ में निर्माणाधीन गो-आश्रय केंद्र के निर्माण की अंतिम समयसीमा के बारे में जिलाधिकारी ने पूछा तो कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता ब्रजेश सिंह को यह भी पता नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता को प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के कई अन्य सवालों पर भी जेई बृजेश कुमार सिंह बगल झांकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed