{"_id":"62151650209f890df9396c9c","slug":"discussed-russia-ukraine-controversy-rajnath-singh-ballia-news-vns6399368182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- बातचीत से हो रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- बातचीत से हो रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान
Tue, 22 Feb 2022 10:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:28 PM IST
सार
इस मसले पर भारत के रुख को लेकर पूछे जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सदैव से विश्व शांति के पक्षधर हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन चरण के चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ani
विस्तार
चुनावी दौरे पर सिकंदपुर विधानसभा के वंशीबाजार में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रूस व यूक्रेन के मध्य उपजे विवाद को बातचीत के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया। कहा कि भारत इस मामले में शांति का पक्षधर है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में रक्षामंत्री ने रूस द्वारा यूक्रेन के दो राज्यों को राष्ट्र की मान्यता दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका व रूस के राष्ट्रपति के मध्य शायद बातचीत होने वाली है। ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम लोग रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करने को तैयार हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने तरफ से पहल की है। भारत चाहता है कि किसी तरह से शांति स्थापित हो। हम लोग आश्वस्त हैं कि जब बातचीत होगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा।
विज्ञापन
इस मसले पर भारत के रुख को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम सदैव से विश्व शांति के पक्षधर हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन चरण के चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन