फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Direct benefit of about 25 lakhs from free ration

फ्री राशन से करीब 25 लाख को सीधा फायदा

Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Direct benefit of about 25 lakhs from free ration
बलिया। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में जहां नियमित राशन को तीन माह के और फ्री देने की घोषणा कर दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी छह माह के लिए विस्तारित कर दिया। अब राशन कार्डधारकों को छह माह तक डबल राशन मिलेगा। इसमें जून माह तक दोनों राशन फ्री होंगे। जनपद में 483473 पात्र गृहस्थी कार्ड योजना से 2141017 लोग और 101687 अन्त्योदय कार्ड योजना से 329230 लोगों समेत कुल 2470247 लगभग जुड़े हुए हैं। इन लोगों को छह माह तक मुफ्त राशन मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार की ओर से पात्र गृहस्थी प्रति यूनिट पांच किग्रा और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा राशन दिया जाता है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार की ओर से इस राशन को भी नि:शुल्क कर दिया गया था। साथ ही साथ पिछले चार महीने से इस राशन के साथ कार्डधारकों को प्रतिमाह नि:शुल्क रिफाइंड, चना और नमक भी दिया जा रहा था। वहीं कोरोना काल से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन नि:शुल्क दिया जा रहा था। इस योजना का कार्यकाल मार्च माह में समाप्त हो रहा था। प्रदेश की दुबारा सत्ता संभालने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने नियमित राशन को अगले तीन माह जून तक नि:शुल्क देने की घोषणा की है। राशन के साथ रिफाइंड, चना और नमक भी दिया जाता है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन को अगले छह माह तक के लिए विस्तारित करने की घोषणा की है। इससे अगले छह माह तक राशन कार्डधारकों को डबल राशन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। साथ ही ये भी तय हो गया है कि जून तक दोनों ही राशन कार्डधारकों निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed