फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIOS ordered to open the school

डीआईओएस ने स्कूल खोलने का दिया आदेश

Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
DIOS ordered to open the school
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने राजकीय, अशासकीय व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्याक को किशोरों के वैक्सीनेशन को लेकर बृहस्पतिवार को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। विद्यालय प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत नामांकित 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं का वैक्सीनेशन 20 जनवरी तक पूर्ण कराया जाना है। पत्र में डीआईओएस ने उल्लेख किया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए अनंतिम परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने की घोषणा के साथ ही पूरे जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। शुक्रवार से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। सुरक्षा बलों के रहने के लिए भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त तथ्यों के दृष्टिगत प्रत्येक दिवसों पर सभी विद्यालय प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन किया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed