{"_id":"5ee2566d8ebc3e433759091b","slug":"digital-x-ray-machine-in-hospital-again-deteriorated-ballia-news-vns5296154120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन फिर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन फिर खराब
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच फिर से बंद हो गई। मशीन में आई खराबी के चलते दोबारा जांच बाधित हो गई है। इसके पहले करीब डेढ माह तक जांच बाधित रही। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर जांच चार जून से शुरू हो गई थी। लेकिन मशीन चार दिन सेवा देने के बाद आठ जून को पुन: खराब हो गई। जिससे जांच कराने आ रहे मरीजों को बाहर जांच कराना मजबूरी हो गया है।
बता दे कि जिला अस्पताल में स्थापित डिजिटल एक्स-रे जांच मशीन आठ जून से एक बार पुन: खराब हो गई है। जिससे जांच प्रक्रिया बाधित हो गई है। इसके पहले करीब डेढ माह तक तकनीकी गड़बडी के चलते डिजिटल एक्स-रे बंद रहा। सांसद वीरेंद्र सिंह की पहल पर मशीन को ठीक हुआ और चार जून 2020 डिजिटल एक्स-रे से शुरू हुआ। लेकिन चार दिन काम करने के बाद पुन: मशीन खराब हो गई। जिससे मरीजों को बाहर के जांच पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जबकि प्रतिदिन करीब 90-100 मरीजों की जांच होती थी। हालांकि इस दौरान एक्स-रे जांच लिखी गई। लेकिन अस्पताल में उनकी जांच नहीं हुई। 30 मई को सभी ओपीडी खोल दिए गए। जांच भी लिखी जा रही थी। लेकिन अस्पताल में जांच नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते मरीजों को बाहर की पैथालाजी से महंगी जांच करानी पड़ रही थी। इस बाबत जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस/ ईएनटी सर्जन डा. मिथिलेश सिंह ने बताया एक्स-रे मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है, जिससे जांच बाधित चल रही है। मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित संस्था के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया गया है।