फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Difference between BJP's words and deeds: Ram Iqbal

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : राम इकबाल

Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Difference between BJP's words and deeds: Ram Iqbal
नगरा। सपा नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सरकार पर फिर हमला बोला है। कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। डीजल 100 रुपए लीटर है और किसानों को डीएपी मिली ही नहीं तो फिर कैसे किसान की आमदनी दोगुनी हो गई। पूर्व विधायक सोमवार की देर शाम आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनका झूठ बोलना भी हिंसा की श्रेणी में आएगा। सरकार कहती हैं कि पूरे प्रदेश में जीरो टॉलरेंस पर काम हो रहा है, भ्रष्टाचार कही नहीं है। बलिया के चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति ने भर्तियों में बड़ा खेल कर दिया। उन्हें अभी तक पद से बर्खास्त भी नहीं किया गया है। परिवहन विभाग का ट्रकों से रेट तय है। सरकार भी जानती है कि अधिकांश ट्रक बेरोजगार युवाओं ने लोन पर ले रखा है। जब फाइल बनवाते हैं, उसी दिन से रिश्वत का खेल शुरू हो जाता है। मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ और बलिया में ओवरलोडिंग के अलग-अलग रेट तय है। यदि बलिया में दो हजार ट्रक है तो यहां का एआरटीओ प्रति ट्रक तीन हजार रुपये लेता है। कुल साठ लाख रुपये महीने की वसूली होती है। प्रदेश के परिवहन मंत्री बलिया के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed