फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Did a disco with a dancer with a gun, went to jail

तमंचा लेकर नर्तकी संग किया डिस्को, गया जेल

Tue, 26 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Did a disco with a dancer with a gun, went to jail
बेल्थरारोड क्षेत्र के तमंचा के साथ डांस करती नर्तकी का वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : BALLIA
उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार में हुए श्राद्ध कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को हुआ। इसके बाद तमंचा लहराते हुए डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तमंचे के साथ डांस करने वाले दो अभियुक्तों को रेगुलेटर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभियुक्तों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

तुर्तीपार में 23 अक्तूबर को श्राद्ध भोज का कार्यक्रम था। इसमें रंगारंग कार्यक्रम में आयोजित किया गया था। महिला डांसर नृत्य कर रही थी। इस दौरान एक युवक तमंचा लहराते हुए मंच पर पहुंचा डांस करने लगा। तमंचा डांसर को दे दिया। महिला डांसर भी तमंचा लहराते हुए डांस कर रही थी। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में तुर्तीपार रेगुलेटर के पास से अभियुक्त अरविंद कुमार गोंड और आकाश उर्फ फूकन यादव निवासी तुर्तीपार थाना उभांव को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इस बाबत सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि तमंचा लहराने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। वहीं असलहे को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed